एक सवाल: आपने आख़िरी बार अपनी बाईं आँख कब बंद करके देखा था?

ज़्यादातर लोग दोनों आँखों से देखते हैं और सोचते हैं — "नज़र ठीक है।"

सच यह है: एक अच्छी आँख दूसरी की कमज़ोरी सालों तक छिपा लेती है। मोतियाबिंद अक्सर एक आँख से शुरू होता है। पता तब चलता है जब दूसरी भी धुंधली हो जाती है — यानी बहुत देर से।

मुफ़्त Home Vision Testing Pack

घर पर अपनी और अपने परिवार की आँखों की प्रारम्भिक जाँच करें।

घर पर कैसे जाँचें?

A4 पर print करें — घर के printer से।

दीवार पर लगाएँ और 3 मीटर से खड़े हों।

एक-एक आँख अलग ढककर जाँचें।

✅ English, हिन्दी, E-chart (पढ़ना न आता हो तो) और बच्चों के लिए picture chart — चारों शामिल हैं।

⏱️

पूरे परिवार की जाँच में लगभग 10 मिनट

थोड़े समय में एक उपयोगी प्रारम्भिक vision check किया जा सकता है।

Home Vision Testing Pack डाउनलोड करें

चारों vision charts वाला printable PDF यहाँ से डाउनलोड करें।

⬇️ Download Home Vision Testing Pack (PDF)

⚠️ महत्वपूर्ण: अगर कोई आँख 6/9 से कमज़ोर निकले तो आँखों के डॉक्टर से मिलें।

सर्वेन्द्रियाणां नयनं प्रधानम्।

सभी इन्द्रियों में नेत्र प्रधान है।
जो सबसे प्रधान है, उसकी जाँच सबसे पहले होनी चाहिए।

आज ही अपने माता-पिता की जाँच कीजिए।
Share कीजिए किसी की एक आँख वक़्त रहते बच सकती है। ?